ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 18, 2026 12:56 PM IST
अपराध

खून से सने कपड़ों में घर पहुंची 9 साल की मासूम,एक किशोर पर दुष्कर्म का आरोप

उत्तरकाशी। प्रखंड के नजदीकी गांव से कक्षा 6 में पढ़ने वाले 13 वर्षीय किशोर पर चैथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना बीते बुधवार दोपहर देर बाद की है। घटना पुरोला प्रखंड के एक गांव की है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी पिता की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही। छात्रा को मेडिकल जांच को जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित के पिता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बीते बुधवार को किशोरी की मां पास के ही गांव में मेले में गई थी। वहीं पिता मजदूरी करने खेतों में गया था। छात्रा 9 वर्ष व छात्र 13 वर्ष का है। पीड़िता का आरोप है कि दोनों गांव के मंदिर में खेल रहे थे, तभी छात्र ने खेल खेल में ही किशोरी को मंदिर के पिछले हिस्से में ले गया तथा दुराचार किया। मामला तब प्रकाश में आया जब छात्रा का पिता काम से घर आया तथा लड़की को खून से लथपथ देखा।
 पूछताछ करने पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। घटना को सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिजन किशोरी को लेकर पिता उपजिला चिकित्सालय पुरोला लाए और घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।  थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत ने बताया कि दोनों नाबालिग है, पिता कि तहरीर पर विधिक कार्ररवाई की जा रही है। छात्रा को मेडिकल के लिए चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा गया है, साथ ही किशोर से पूछताछ की जा रही है। वहीं दोनों बच्चे नाबालिग हैं, जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की गहनता से पड़ताल जारी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×