बागेश्वर। जनपद के आईटीआई कमेड़ी परिसर में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग ने रोजगार मेले का आयोजन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अशीष भटगांई ने कहा कि बागेश्वर के युवा भोगौलिक चुनौतियों के बावजूद प्रतिभा और कौशल में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए उन्हें भविष्य में निरंतर प्रयासरत रहने और नए अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि इस मेले में 500 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है तथा टाटा मोटर्स (पंतनगर), बजाज कैपिटल, युवा शक्ति फाउंडेशन, एलआईसी, पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लि., उत्कर्ष बैंक, आईसीएस बोर्ड, एसबीआई लाइफ, हीरो, अदाणी ग्रुप सहित 13 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा देंगे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik