ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 17, 2026 12:51 PM IST
राष्ट्रीय

नूडल्स खाकर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परिवार रात में नूडल्स खाने के बाद सोने चला गया था। शनिवार सुबह जब घर से कोई हलचल नहीं हुई और काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। जब पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो पूरा परिवार बेड पर अचेत पड़ा हुआ था। उन्हें जगाने की कोशिश की गई लेकिन किसी के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय महेश, उनकी 36 वर्षीया पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने रसोईघर से चाय के बर्तन, नूडल्स और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल कब्जे में ले लिए हैं ताकि लैब जांच कराई जा सके।
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। आत्महत्या, जहरीला खाना या फिर किसी साजिश के कोण से भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के सही और वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×