ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 22, 2025 11:32 PM IST
उत्तराखंड

जनता दरबार में 144 समस्याएं दर्ज,  डीएम बंसल  ने अधिकांश का मौके पर किया समाधान

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन, जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे 144 लोगों ने अपनी समस्या और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण, कब्जा, भूमि का सीमांकन वाली शिकायतों पर संबंधित एसडीएम व तहसीलदारों को निर्धारित समायान्तर्गत कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में लोगों ने आपदा, पेयजल, शिक्षा, घरेल विवाद, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, आर्थिक सहायता, मुआवजा आदि से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से रखी। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता लिया जाए। विभाग से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित करें।  
मेहूवाला निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग बीमार महिला ने अपनी ही बहू द्वारा मारपीट किए जाने और घर पर कब्जा करने की शिकायत पर डीएम ने भरण पोषण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में विधवा विशाखा ने डीएम ने फरियाद लगाई कि उनके पति की जून 2025 में मृत्यु हो गई है पति ने वर्ष 2024 में 22 लाख का होमलोन लिया था पति के जीवित रहते बैंक ऋण की किश्त भी जमा की गई थी।  उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु उपरान्त बैंक की ऋण की किस्त जमा नही हो पा रही है, इंश्योरेंश कम्पनी क्लेम नही दे रही है जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही सम्बधित फर्म पर बड़ी कार्यवाही की जा सकती है।
 डालनवाला निवासी अनुराधा देवी ने बताया कि उनके स्व0 पति ने बैंक से 8.50 लाख का ऋण लिया था, बैंक ऋण का बीमा भी किया गया था। पति की मृत्यु के बाद उसकी आजीविका का कोई साधन नही है। ऋण का बीमा होने के बाद भी बैंक लगातार उन्हें परेशान कर रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने एएसडीएम सदर को सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर शीघ्र प्रकरण पर कार्रवाई हेतु फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चन्द्र परिसर कॉलोनी 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने पड़ोस में एमडीडीए के मानक के विरूद्व बहुमंजिला भवन निर्माण करने और उन पर अनुचित दबाव बनाने की शिकायत पर एमडीडीए अधिकारी को लिखित में इसका जवाब दाखिल करने को कहा। कालिका मार्ग निवासी निशा ने बताया कि उनके घर की दीवार पर पानी रिसने से करंट आ रहा है, लेकिन पडोसी उन्हें अपने ही घर की दीवार पर प्लस्तर नही करने दे रहा। जिस पर डीएम ने ओसी क्लेक्ट्रेट से आज ही रिपोर्ट तलब की है। रेश्मा बिष्ट ने पति द्वारा घर से निकालने के बाद भरण पोषण न दिए जाने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता तक विधिक सहायता पहुंचाने को कहा।  

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×