ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 18, 2025 04:56 PM IST
उत्तराखंड

खटीमा में 14 महीने की बच्ची की बाल्टी में डूबने से मौत

खटीमा: ग्राम कंचनपुरी में सोमवार देर शाम 14 महीने की मासूम सुमैया की पानी से भरी बाल्टी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने परिवार और पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया।

जानकारी के अनुसार, शानू की इकलौती पुत्री सुमैया घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह हैंडपंप के पास गई, जहां पानी से भरी एक बाल्टी रखी थी। बाल्टी में रखे बर्तन को निकालने के प्रयास में मासूम संतुलन खो बैठी और सिर के बल पानी में गिर गई।

घटना के समय बच्ची की मां सबीना रसोई में खाना बना रही थी। जब सुमैया की आवाज़ नहीं आई, तो उन्होंने उसे खोजा और नल के पास बाल्टी में गिरी हुई देखा। मां की चीख सुनकर पिता शानू और पड़ोसी तुरंत दौड़े और बच्ची को चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सुमैया को मृत घोषित कर दिया।

सुमैया तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़े भाई समर और सजर हैं। इकलौती बेटी की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस हृदयविदारक घटना से शोक का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×