ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 01, 2025 08:36 PM IST
उत्तराखंड

डीएम के जनदर्शन में पहुंचे 122 फरियादी

देहरादून।  जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। भारी बारिश के बावजूद बडी संख्या में फरियादी जनता दरवार पहुंचे। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे। इसके अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी 122 समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण किया।
सहसपुर निवासी विधवा महिला यशोदा देवी ने बताया साहब बैंक धोखाधड़ी कर रहा है, रजिस्ट्री नही लौटा रहा। मेरे स्व0 पति ने 10 लाख का लोन लिया था। उनकी मृत्यु से पहले उन्होंने 03 तीन लाख से अधिक ऋण जमा कर लिया था। इसके बाद बैंक द्वारा डराने पर किसी तरह मैंने अपने रिश्तेदारों से मदद लेकर 9.30 लाख बैंक का ऋण जमा कर दिया है, लेकिन फिर भी बैंक पैसे मांग रहा है, रजिस्ट्री नही लौटा रहा। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं महाप्रबंधक डीसीबी को जांच कर विधवा महिला की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। वही विधवा निशा कोहली ने बताया कि पडोसी हमें अपनी दीवार पर प्लस्तर नही करने दे रहा। दो लाख की मांग कर रहा है। दीवार पर प्लस्तर न होने पानी आ रहा है जिससे दीवार पर करंट का खतरा बना है। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने और 03 दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  
सोनम राजौरी ने बताया कि उसके पति मसूरी नगर पालिका में पर्यावरण मित्र के पद कार्यरत थे। 11 वर्ष पूर्व मृत्यु होने के बाद भी मृतक आश्रित के रूप में उन्हें न तो नौकरी मिली और ना ही पेंशन दी जा रही है। इस पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को तत्काल रिपोर्ट तलब की गई है। वहीं बंजारावाला निवासी अनूप कुमार, भगत सिंह कॉलोनी निवासी एजाजुद्दीन, बबलू शोय, सुशील युसूफ आदि ने अपनी बीमारी का उपचार, कन्या विवाह के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। एमडीडीए कॉलोनी निवासी सपना बिष्ट ने ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट दिलाने की गुहार लगाई।  

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×